Posts

Showing posts from June, 2018

जिसे हॉर्वर्ड ने 10 बार रिजेक्ट किया, वो चीन का सबसे धनी शख्स बना

Image
Image - LifeRu अगर आप इंटरनेट के बारे में जरा भी जानते हैं तो यकीनन अलीबाबा का नाम सुना होगा। हम बात कर रहे हैं चीन के मशहूर उद्योगपति जैक मा द्वारा स्थापित कंपनी अलीबाबा की। आज इसकी गणना विश्व की बड़ी कंपनियों में होती है और जैक मा दुनिया के सबसे ज्यादा धनी लोगों की सूची में शामिल हैं, पर एक वक्त था जब जैक को हर जगह रिजेक्ट किया जा रहा था।   तब जैक जहां नौकरी के लिए आवेदन करते, उन्हें नकार दिया जाता। जैक मा का जन्म 10 सितम्बर 1964 को चीन के हांगजोऊ में हुआ था। उनके माता-पिता बहुत साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से थे। वे चीन के परंपरागत नाटक और कहानियां सुनाकर गुजारा किया करते थे। स्कूली दिनों से ही जैक अंग्रेजी में दिलचस्पी लेने लगे। वे कई बार होटलों की ओर चले जाते जहां विदेशी पर्यटकों से अंग्रेजी में बातचीत की कोशिश करते। वे स्थानीय गाइड का काम करने लगे। इससे उन्हें अंग्रेजी भाषा सीखने में मदद मिली। साथ ही विदेशी संस्कृति से परिचय हुआ। हालांकि जैक शुरुआती पढ़ाई में बहुत अच्छे नहीं थे। पांचवीं कक्षा में वे दो बार फेल हुए। इसी प्रकार आठवीं में तीन बार फेल हुए। उन्होंने कई

हिंसा और तलाक का दर्द झेला पर हार नहीं मानी, अपने दम पर बनीं मशहूर सिंगर

Image
Image - Sita Qasimi FB Page दुनिया के कई देशों में महिलाओं की स्थिति बहुत दयनीय है। वहां उनके अधिका​रों का सम्मान नहीं किया जाता और उन्हें बुरे हालात का सामना करते हुए ज़िंदगी बितानी पड़ती है। शायद इसीलिए कवि मैथिलीशरण गुप्त ने लिखा था - अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आंचल में दूध और आंखों में पानी।  कुछ ऐसा ही अफगानिस्तान की सीता कासमी के साथ हुआ था, जिन्होंने कई बुरे दौर देखे, लेकिन आज वे अपने देश का चमकता सितारा हैं। वे अफगानिस्तान की बहुत मशहूर सिंगर हैं। उनका जन्म 6 अप्रेल 1983 को काबुल में हुआ था।  जैसा कि आप जानते हैं, अफगानिस्तान बुरी तरह से आतंकवाद से पीड़ित है। आज तक वहां खूनखराबे का माहौल है जो उस वक्त भी था। ऐसे में सीता कासमी को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुकून की तलाश में उनका परिवार पाकिस्तान आ गया लेकिन उनके लिए यहां भी कई समस्याएं तैयार खड़ी थीं। परिवार पाकिस्तान में स्थायी रूप से रहना चाहता था, इसलिए सिर्फ 15 साल की उम्र में सीता कासमी की शादी पाकिस्तानी शख्स से कर दी गई। वह उम्र में बहुत बड़ा था। बाद में पता उन्हें चला कि वह तो पहले से श

सिर्फ 7 साल की उम्र में यह बच्चा कमा रहा है लाखों रुपए

Image
Image - China Daily बचपन हर किसी की यादों में समाया ज़िंदगी का वह समय होता है जिसे हम अक्सर याद करते हैं। आमतौर पर बचपन खेलकूद और कुछ शरारतों से भरा होता है लेकिन चीन का एक बच्चा इन तमाम मान्यताओं को गलत साबित कर रहा है। वह हर साल लाखों रुपए कमा रहा है। वह बहुत व्यस्त रहता है और उसके पास खेलकूद, शरारतों आदि के लिए कोई समय नहीं है। चाइना डेली में छपी एक खबर के अनुसार, सुन चुयांग नामक यह बच्चा अभी सिर्फ सात साल का है। वह एक साल में करीब 10 लाख रुपए तक कमा लेता है। सुन चीनी लोगों को योग सिखाता है।  उसका ताल्लुक पूर्वी चीन के जेजियान प्रांत से है। योग सिखाते हुए वह काफी मशहूर हो गया है और इसी के साथ उसकी कमाई भी बढ़ने लगी है। सोशल मीडिया पर इसे चीन का नन्हा योगगुरु कहा जाता है।  उससे काफी लोग योग सीखने आ रहे हैं। इससे पहले उसने तीन साल तक योग का कठिन अभ्यास किया। यही नहीं, सुन ने योग में सर्टिफिकेट कोर्स किया है। तेजोऊ सिटी में योग सीखने के बाद वह लोगों को योग सिखाने लगा। Image - China Daily सुन की उपलब्धि से उसके माता-पिता बहुत खुश हैं। उसकी मां ने बताया कि ज

सांप के जहर से हाथ गंवा चुके इस डॉक्टर ने मरीजों के लिए किया 4 लाख किमी का सफर

Image
Image - New China हर इन्सान के जीवन में कुछ बुरे क्षण आते हैं। जो उस वक्त हिम्मत नहीं हारता, वह दूसरों के लिए मिसाल बन जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी चीन के एक डॉक्टर ली यान की है जिनका सिर्फ एक हाथ है, लेकिन वे अपने मरीजों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर पर रहते हैं।  स्थानीय मीडिया के अनुसार, डॉ. ली मरीजों के इलाज के लिए अब तक 4 लाख किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं। न्यू चाइन की एक खबर के अनुसार, डॉ. ली ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा के लिए जाने जाते हैं। उन्हें जब भी सूचना मिलती है, वे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर मरीज के घर की ओर रवाना हो जाते हैं। डॉ. ली जियांग्सी प्रांत के टाउपो नामक कस्बे में सेवा दे रहे हैं। उनके पास काफी संख्या में ऐसे मरीज आते हैं जो ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। यदि किसी मरीज की हालत ज्यादा गंभीर है और वह क्लिनिक तक नहीं आ सकता, तो ऐसे में डॉ. ली उसके घर चले जाते हैं।  डॉ. ली यह काम पिछले 27 वर्षों से कर रहे हैं। वे अब तक पांच मोटरसाइकिल खरीद चुके हैं, क्योंकि उन्हें अक्सर लंबा सफर तय करना होता है। अब वे इंटरनेट की मदद भी लेने लगे हैं, जिससे मरीजों के साथ ह

सलाम इस हिम्मतवाली दादी मां को, जिसने 81 साल की उम्र में ली डिग्री

Image
Image - China Daily चीन में 81 साल की एक बुजुर्ग महिला की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब मशहूर हो रही हैं। लोग इन्हें सम्मान से हिम्मतवाली दादी मां कहने लगे हैं, क्योंकि इन्होंने जो काम किया है, वह सच में बेमिसाल है।  चीन के मशहूर अखबार चाइना डेली के अनुसार, इस बुजुर्ग महिला ने 81 साल की उम्र बैचलर डिग्री ली है। इनका नाम ज़ू मिन्ज़िउ है। इन्होंने तियानजिन विश्वविद्यालय से ई-कॉमर्स में बैचलर डिग्री कोर्स अच्छे अंकों से पास करने में कामयाबी पाई है। ज़ू मिन्ज़िउ की कहानी भी किसी आम भारतीय महिला जैसी है। युवावस्था में आर्थिक समस्याएं, परिवार की जिम्मेदारियां, समय की कमी जैसी परेशानियों के बावजूद इन्होंने अपना इरादा नहीं बदला और डिग्री हासिल कर ली।  डिग्री लेते हुए जब इनकी तस्वीरें चाइना डेली में छपीं तो यकायक उनकी चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी। लोगों ने इनकी हिम्मत को सराहा। ज़ू मिन्ज़िउ ने विभिन्न अखबारों को इंटरव्यू देते हुए बताया कि उनके लिए ज़िंदगी का मतलब है - चुनौतियों के बावजूद खुद में सुधार करते जाना। उन्होंने यूनिवर्सिटी को धन्यवाद कहा जिसकी बदौलत उनका बच

बुजुर्ग छात्र के हौसले को सलाम, जो 70 की उम्र में जाते हैं स्कूल

Image
Image - HuffingtonPost हमने समाज में अक्सर लोगों को यह शिकायत करते सुना है कि बुढ़ापा ज़िंदगी का आखिरी पड़ाव है,  जहां पहुंचकर कोई इन्सान कुछ नहीं कर सकता। इस मान्यता को गलत साबित कर दिया है नेपाल के एक बुजुर्ग विद्यार्थी ने। इनकी उम्र भले ही 70 साल हो लेकिन पढ़ाई के प्रति इनका हौसला किसी नौजवान से कम नहीं है। ये मध्य नेपाल के फेडीखोला में रहते हैं। इनका नाम है दुर्गा कामी। बचपन में आर्थिक समस्याओं की वजह से ये स्कूल नहीं जा पाए, जिसका उन्हें बहुत मलाल रहा।  इन्होंने अपने मन में शिक्षा की लौ को मंद नहीं पड़ने दिया और आखिरकार स्कूल में दाखिला ले ही लिया। वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों से उनकी उम्र भले ही बहुत ज्यादा हो लेकिन वे सबके साथ सहपाठी की तरह मिलजुलकर रहते हैं।  वे एक अनुशासित विद्यार्थी की तरह यूनिफॉर्म पहनते हैं और बैग उठाकर विद्यालय जाते हैं। वे प्रार्थना सभा में लाइन में खड़े होते हैं और कक्षा में पूरा दिन पढ़ाई करते हैं। यही नहीं, वे होमवर्क भी समय पर करते हैं।  दुर्गा कामी की यह कहानी सामने आने के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। हज

यहां मिलेगा उपयोगी पत्रिकाओं और किताबों का खजाना

  Time Garbhnal   Forbes FrontLine   EPW Economist     BusinessWorld   OutLook   RojgarSamachar   Sujas   Rojgar-Nirman   Prevention   SarkariExam   SwarSarita   Kalyan   GeetaPress   Sarita      JapanBooks   Grihshobha   EduWorld   Sakhi   OutlookBusiness   Harmony   Tehelka   Nirogdham   SainikSamachar   Entrepreneur   BusinessToday     TheWeek   Electroniki   Open   Vachanolsavam   VigyanPragati   KhetiRiBaatan   Yojana   KrishakJagat   AWGP   KrishakDoot   AkhandJyoti   GaonConnection   SpanMag   VigyanPrasar   Reader'sDigest   UNRadio   HindiSamay   VedPuran   Kanti   NCERT - देश-दुनिया के विभिन्न अखबार, पत्रि

English में पढ़िए आज की खास खबरें

  Google TOI   The Hindu HT   StatesMan   IndExpress   Pioneer MidDay   DNA AssamTribune   Sikkim Exp. ECI   MeghalayGuard MizoPost   TripuraTimes AsianAge   DeccanChronicle DeccanHerald   FreePress Telegraph   GTKashmir   HeraldGoa   OrissaPost Mint   MumbaiMirror NewIndExp   KashmirTimes KashmirObserver   ImphalFreePress NagaPost     MailToday RedIffNews   AFNDespatch   MilliGazette   BangaloreMirror   CentChronicle   HansIndia   StarOfMysore   BusiStandard   EcoTimes   Republic   DailyMail   GlobalTimes   NHK   WorldMedia   AllNewsPapers   BBC   TotalPapers - अगर आप हिंदी या उर्दू में समाचार पढ़ना चाहते हैं तो यह

हिंदी और उर्दू में पढ़िए आज के ताजा समाचार

  Google NBT   Aaj Tak BBC Hindi   Jagran   Amar Ujala   Hindustan NDTV   Bhaskar Jansatta   DD News Nai Duniya   Patrika Sanmarg   Prabhat Khabar Divya Himachal   Hari Bhoomi   DBR   Navjyoti RashtraDoot   Pratah Khabar Prabha Sakshi   Lokmat Punjab Kesari   Ranchi Exp. Tribune   Sahara Purvoday   One India Urdu N.Papers   BBC Urdu Sahafat SwatantraVaartha JanPathSamachar Business Standard ET - Hindi   Fin. Express Money Bhaskar   Money Control China Radio   DW News Times Now   MSN India Hindi   News18 Zee News   ABP News India TV