सिर्फ 7 साल की उम्र में यह बच्चा कमा रहा है लाखों रुपए


Image - China Daily

बचपन हर किसी की यादों में समाया ज़िंदगी का वह समय होता है जिसे हम अक्सर याद करते हैं। आमतौर पर बचपन खेलकूद और कुछ शरारतों से भरा होता है लेकिन चीन का एक बच्चा इन तमाम मान्यताओं को गलत साबित कर रहा है। वह हर साल लाखों रुपए कमा रहा है। वह बहुत व्यस्त रहता है और उसके पास खेलकूद, शरारतों आदि के लिए कोई समय नहीं है।

चाइना डेली में छपी एक खबर के अनुसार, सुन चुयांग नामक यह बच्चा अभी सिर्फ सात साल का है। वह एक साल में करीब 10 लाख रुपए तक कमा लेता है। सुन चीनी लोगों को योग सिखाता है। 

उसका ताल्लुक पूर्वी चीन के जेजियान प्रांत से है। योग सिखाते हुए वह काफी मशहूर हो गया है और इसी के साथ उसकी कमाई भी बढ़ने लगी है। सोशल मीडिया पर इसे चीन का नन्हा योगगुरु कहा जाता है। 

उससे काफी लोग योग सीखने आ रहे हैं। इससे पहले उसने तीन साल तक योग का कठिन अभ्यास किया। यही नहीं, सुन ने योग में सर्टिफिकेट कोर्स किया है। तेजोऊ सिटी में योग सीखने के बाद वह लोगों को योग सिखाने लगा।

Image - China Daily

सुन की उपलब्धि से उसके माता-पिता बहुत खुश हैं। उसकी मां ने बताया कि जब वह गर्भ में था तो उसका शारीरिक विकास सामान्य तरीके से नहीं हुआ। जन्म के बाद उन्हें मालूम हुआ कि सुन को आॅटिज्म है। 

यह जानकर परिवार दुखी तो हुआ लेकिन आशा नहीं छोड़ी। उस समय उन्होंने मीडिया के जरिए योग के बारे में सुना कि इससे कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। उन्होंने बेटे को योग सीखने के लिए भेजा, जहां उसका स्वास्थ्य बहुत अच्छा हो गया। फिर तो सुन को कई स्थानों से निमंत्रण आने लगे और परिवार का बैंक बैलेंस भी बढ़ने लगा। इस नन्हे योगगुरु की कहानी हमें संदेश देती है कि कई बार चुनौतियां अपने साथ सुनहरे अवसर लेकर भी आती हैं।


Comments

Popular posts from this blog

यहां मिलेगा उपयोगी पत्रिकाओं और किताबों का खजाना

दिव्यात्मा सोहन लाल दूगड़

क्यों होता है सिलियक रोग या गेहूं से एलर्जी? डॉ. राजीव नागर से जानिए सावधानी और उपचार